छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

सीईओ जिला पंचायत ने किया ध्वजारोहण

 राजनांदगांव ।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय जिला पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ देवेन्द्र कुमार कौशिक, वरिष्ठ लेखा अधिकारी कैलाश खुटियारे, सहायक परियोजना अधिकारी सोमनाथ साहू, भगवती साहू, फैज मेमन सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image