छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी

 बिलासपुर । जीवन मिशन के तहत मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत उनी में घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। योजना के लागू होने से ग्रामीण परिवारों को अब पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और उन्हें घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है।

 
 

 ग्राम उनी में लगभग 331 घर हैं और यहां की कुल आबादी 1,483 है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में 55 एलपीसीडी पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। योजना से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने के साथ ही पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम भी बच रहा है। योजना के पहले ग्रामीण परिवारों को पेयजल के लिए मुख्य रूप से हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। घर से दूर जाकर पानी लाने में काफी समय व्यतीत होता था। जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल से पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिली है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो रही है।

 

 ग्रामीणों का कहना है कि घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से दैनिक जीवन आसान हुआ है। पानी लाने में बचने वाले समय का उपयोग अब परिवार के अन्य जरूरी कार्यों, बच्चों की पढ़ाई और आजीविका संबंधी गतिविधियों में किया जा सकता है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में पेयजल सुविधा पहुंचाने के लिए पीएचई विभाग, राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं योजना से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। ग्राम उन्नी में योजना का लाभ मिलने से ग्रामीणों में सुविधा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image