छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने जिला स्तरीय प्रशिक्षण

 बिलासपुर । विकसित भारत-जी राम जी (वीबी जीरामजी)  के तहत जिले में विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में भू-जल स्तर में वृद्धि एवं सुधार के लिए धार अपार, साथ ही ईएमबी एवं सिक्योर के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कार्यपालन अभियंता (ग्रा.यां.सेवा), अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.यां.सेवा), कार्यक्रम अधिकारी (वीबी जीरामजी), तकनीकी समन्वयक, असिस्टेंट प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान अनुराधा शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी (वीबी जीरामजी), जिला पंचायत बिलासपुर एवं राज्य स्तर से  विभाष चौबे ने संयुक्त रूप से वीजीपीपी की अवधारणा, ग्राम पंचायत स्तर पर योजना तैयार करने की प्रक्रिया तथा स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों के चयन की जानकारी दी। विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण, वाटर बजट तथा योजना से संबंधित तकनीकी एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों के साथ धार अपार, इएमबी एवं सिक्योर के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप ग्राम पंचायतों की उपलब्ध संसाधन क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र, सहभागी एवं परिणामोन्मुख ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले की क्षमता का संवर्धन करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर वीजीपीपी का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण तथा क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image