छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

भवानी नगर‌ में कल से श्रीमद देवी भागवत पुराण की बहेगी ज्ञान धारा जूनी हटरी पांडे भवन से कल धूमधाम से निकलेगी भव्य मंगल कलश शोभा

राजनांदगांव / इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित होने के कारण देश में धर्म पूरित माहौल बना हुआ है इस पूनित- प्रसंग पर संस्कारधानी के भवानी नगर‌ में समाज सेवी श्रीमती शारदा तिवारी के यहां 30 जनवरी से श्रीमद देवी भागवत महापुराण का भव्य आयोजन किया गया है।  
भवानी नगर‌ में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक चलने वाले इस सप्त दिवसीय भागवत महापुराण आयोजन‌ के कथावाचक पं० श्री विनोद बिहारी गोस्वामी जी महाराज ( डोंगरगांव ) होंगे।

निकलेगी भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा
भवानी नगर‌ में सप्ताह भर तक चलने वाले इस भव्य श्रीमद देवी भागवत कथा महापुराण आयोजन की मंगल कलश शोभायात्रा 30 जनवरी गुरुवार दोपहर शहर के जूनी हटरी पांडे जी निवास से निकलेगी। कथावाचक महाराज जी की आकर्षक रथ में सवार झांकी के साथ बाजे-गाजों के बीच निकाली जा रही शोभायात्रा में सुप्रीम भजन गायक चंद्रेश जैन का भजन आकर्षक का केंद्र  रहेगा। शहर में मंगल कलश शोभायात्रा का धूमधाम के साथ नगर भ्रमण होने के पश्चात शीतला मंदिर माता देवाला पहुंचेगी वहां पूजा अर्चना उपरांत सबरस होटल‌ समीप स्थित भवानी नगर‌ के शारदा धाम निवास स्थान पहुंच कर श्रीभद देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्रीमती साधना तिवारी ने बताया कि श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा के आयोजक समाज सेवी श्रीमती शारदा तिवारी (अधिवक्ता) श्रीमती रचना - अरविंद मिश्रा, सुश्री रचना मिश्रा व समस्त पांडे परिवार ने 30 को आयोजित मंगल कलश शोभायात्रा सहित रोजाना दोपहर‌ 2 बजे से 5‌ बजे तक चलने वाले श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा श्रवण के लिए समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु जनों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image