छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पंडरिया में 84 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल और व्हीलचेयर वितरित जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना की पहल, सेवा कार्य की सर्वसमाज ने की सराहना

पंडरिया। भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर एवं NSC Foundation के प्रायोजन तथा सकल जैन श्री संघ पंडरिया और भारतीय जैन संघटना पंडरिया-कवर्धा के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसिकल एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम जैन भवन पंडरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया ब्लॉक के दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए गए।


इस अवसर पर 61 दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल तथा 23 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 84 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से उनके आवागमन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना के इस सेवा कार्य की सराहना की गई।

कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना के डॉ. अतुल जैन एवं अमित बरडिया (कवर्धा) का विशेष सहयोग रहा। वहीं जयपुर से अरविंद मीणा एवं वीरेन्द्र चौधरी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

शिविर में देवेन्द्र गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी,  सुमित तिवारी टीकम चंद जैन ,शिखर चंद जैन, एवम शीतल जैन सहित सर्वसमाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने दिव्यांगजनों की सहायता के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन, सचिव श्रेयांस जैन, कोषाध्यक्ष श्रेयांस जैन, अमित जैन, महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी जैन, सचिव श्रीमती मधु डाकलिया,  हरीश जैन सहित ललित जैन, , महेन्द्र डाकलिया, अशोक लोढ़ा,  रूपेश जैन एवं दीपक जैन सहित समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image