छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 7 लीटर शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा गया*

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 17 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग के वृत्त गरियाबंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 7 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1,400 रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजापाल निवासी छवि कुमार साहू (44 वर्ष), पिता सहदेव साहू के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की। विभाग की टीम ने मौके पर शराब जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया है।

जिले में अवैध शराब की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के स्टाफ का भी सहयोग रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image