प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, बेटियों का सपना हुआ पूरा
कोंडागांव । जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भानपुरी में रहने वाले दयाराम कोर्राम ने नए वर्ष के अवसर पर अपने परिवार के साथ नए गृह में प्रवेश किया।
जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम भानपुरी में रहने वाले दयाराम कृषि कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे हैं और अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां, दीपिका और ज्योति हमेशा से एक पक्के मकान का सपना देखती थीं, लेकिन कृषि कार्य से होने वाली आय केवल घर चलाने तक ही सीमित थी।
आज चौत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उनके नए घर का गृह प्रवेश संपन्न हुआ। इस खुशी के मौके पर दयाराम कोर्राम की बेटियों दीपिका और ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।