मोहड़ बांध परियोजना अंतर्गत पूर्ण डुबान ग्राम कुदारी दल्ली के किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा राशि
बालोद । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के मोहड़ बांध परियोजना के अंतर्गत बालोद जिले के पूर्ण डुबान ग्राम कुदारी दल्ली के मुआवजा प्राप्त करने हेतु शेष रह गए किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा। संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं प्रभावित किसानों की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्धारित प्रावधान के अनुसार शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में संभाग आयुक्त राठौर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल को ग्राम कुदारी दल्ली में वन पट्टा के अंतर्गत आने वाले 12 मकानों की मुआवजा राशि संबंधित किसानों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल सहित बालोद एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं के अलावा अन्य अधिकारियों एवं प्रभावित कृषकगण उपस्थित थे।
बैठक में संभाग आयुक्त राठौर ने बैठक के निर्धारित एजेण्डा के अनुसार ग्राम कुदारी दल्ली में संबंधित किसानों के अतिक्रमण के अंतर्गत आने वाले 05 मकानों की मुआवजा राशि तथा आबादी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेड़-पौधों की मुआवजा राशि दिलाने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पुनर्वास अधिनियम के अंतर्गत आने वाले पेड़-पौधों का मुआवजा राशि के अलावा ग्राम कुदारी दल्ली में लगभग 17 हेक्टेयर शेष जमीन के अंतर्गत पेड़-पौधें, जमीन तथा मकान की मुआवजा राशि दिलाने हेतु की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की।
राठौर ने पूर्ण डुबान ग्राम कुदारी दल्ली में अतिक्रमण के अंतर्गत आने वाले 05 मकानों की मुआवजा राशि संबंधित किसानों को शीघ्र दिलाने हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए 10 सितंबर तक संबंधित कृषकों को अनिवार्य रूप से मुआवजा राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम कुदारी दल्ली में आबादी क्षेत्र एवं पुनर्वास अधिनियम के अंतर्गत आने वाले पेड़-पौधों की मुआवजा राशि भी संबंधित किसानों को शीघ्र दिलाने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने एसडीएम मोहला एवं जल संसाधन विभाग बालोद के कार्यपालन अभियंता से प्रभावित किसानों के समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के अंबागढ़ चैकी विकासखण्ड के ग्राम आतरगांव में प्रभावित किसानों के पुनर्वास हेतु जगह चयन करने के कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। राठौर ने अधिकारियों को प्रभावित किसानों के समुचित पुनर्वास हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उन्होंने ग्राम कुदारी दल्ली में अधिग्रहण हेतु प्रक्रियाधीन लगभग 17 एकड़ जमीन के पेड़-पौधें, जमीन तथा मकान की मुआवजा राशि संबंधित किसानों को शीघ्र प्रदान करने के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित कर संबंधित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर संभाग आयुक्त राठौर ने बैठक में उपस्थित किसानों से आवश्यक सुझाव ली तथा उनकी मांगों पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित सभी कृषकों को 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से मुआवजा राशि प्रदान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने भी मोहड़ जलाशय परियोजना अंतर्गत जिले के पूर्ण डुबान ग्राम कुदारी दल्ली के मुआवजा हेतु शेष कृषकों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।