छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

जिला कलेक्टर द्वारा जारी स्वास्थ्य कर्मियों की स्थानांतरण सूची से ग्रामीण हतप्रभ

 जिला कलेक्टर द्वारा जारी स्वास्थ्य कर्मियों की स्थानांतरण सूची से ग्रामीण हतप्रभ

 सिर्फ एक ए एन एम के भरोसे अस्पताल
पतलून की चाह में लंगोटी भी छिन गई,
कोदवा गोडान की इतनी उपेक्षा आखिर क्यों?

   कवर्धा~उप स्वास्थ्यकेंद कोदवा गोडान एक तो पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था!वनांचल के केंद्रीय ग्राम में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले काफी समय से मात्र 2 महिला कर्मी (एक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक तथा एक ए एन एम)के भरोसे चल रहा है!
   यहां पदस्थ पुरुष स्वास्थ्य कर्मी राहुल शर्मा दो वर्ष पूर्व  अपनी नियुक्ति के बाद से ही लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसे अन्यंत्र संलग्न कर दिया गया था!कुल मिलाकर यह स्वास्थ्य केंद्र पिछले दो वर्षों से पुरुष कर्मी के बिना ही संचालित हो रहा था!इसी तरह केंद्र में पदस्थ एक अन्य ए एन एम को भी विगत दो वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीरपानी में अटैच करके रखा गया है!
   आज जिला कलेक्टर द्वारा 30 स्वास्थ्य कर्मचारियों की जारी की गई सूची तो और भी हतप्रभ करने वाली है जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शासन प्रशासन द्वारा कोदवा गोडान को जानबूझ कर  उपेक्षित किए जाने की मंशा से काम किया जा रहा है! यहां यह बताना लाजिमी होगा कि आज जारी की गई स्थानांतरण सूची में यहां वांछित कर्मचारी भेजे जाने के  बजाय उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सहित पुरुष स्वास्थ्य कर्मी राहुल शर्मा को भी अन्यंत्र स्थानांतरित कर दिया गया !इसे प्रशासनिक व्यवस्था का मजाक कहा जाय अथवा दुर्भावना कि अब कोदवा गोडान जैसे अंचल के प्रमुख माने जाने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र को सिर्फ एक महिला ए एन एम के भरोसे संचालित किया जाएगा!
शासन प्रशासन द्वारा यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर  दुर्भावना पूर्ण नीति से ग्रामीणों में पीड़ा के साथ असंतोष भी देखा जा रहा है!
    यह कैसी व्यवस्था है जिसमें एक संवेदन शील वनांचल स्थित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त कर्मियों की बजाय इस तरह शर्मनाक स्थिति बना दी गई है!इससे बेहतर तो ये होगा कि इस स्वास्थ्य केंद्र को ही बंद कर दिया जाए और किसी अपनी पसंद की जगह स्थांतरित कर दिया जाय! कम से कम अंचल वासियों को यहां स्वास्थ्य केंद्र होने का भ्रम तो नहीं रहेगा! चूंकि यह उप स्वास्थ्य केंद्र कोडवा गोदान वनांचल छेत्र  का मुख्य केंद्र बिंदु है,,शाशन त्तथा प्रशासन द्वारा इस छेत्र की इस प्रकार से उपेछा करना किसी सदमे से कम नहीँ है

Leave Your Comment

Click to reload image