छत्तीसगढ़ / दुर्ग

मृतकों के परिजनों को मिली 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

 दुर्ग । कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउस नं. 204, वार्ड नं. 09, दमोदा बोरई तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्रीमती झाामबती साहू की विगत 30 मई 2020 को वाहन सहित कोटनी शिवनाथ नदी एनीकेट के पास नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार बिजली नगर छावनी भिलाई जिला दुर्ग निवासी  पवन यादव की विगत 02 जुलाई 2020 को नहाते समय पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी।

    कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. श्रीमती झाामबती साहू की पुत्रवधु श्रीमती नीतू साहू, पुत्री भूमिका साहू और हेमलता साहू को संयुक्त रूप से 4 लाख और स्व.  पवन यादव के भतीजा गुलाबचंद यादव, भाभी श्रीमती मीना यादव तथा बहन सहोद्रा यादव और अमरिका यादव को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image