कलेक्टर और एसपी ऑफिस जाने वाला मुख्य मार्ग का फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में पैदल यात्री परेशान
कबीरधाम |
2025-09-30 15:55:15
कवर्धा। कलेक्टर ऑफिस से लेकर एसपी ऑफिस तक जाने वाली मुख्य सड़क पर फुटपाथ पूरी तरह से अवैध कब्जे की जद में आ चुका है। दुकानदारों और अस्थायी ठेलों के कारण पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं हो रही हैं।
फुटपाथ खाली न होने से मवेशी भी सड़क किनारे बैठे रहते हैं और ट्रैफिक बाधित होता है। कई बार राहगीरों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है।
नगरपालिका की लापरवाही साफ दिखाई देती है, क्योंकि अतिक्रमण हटाने की कायर्वाही केवल कागजों तक ही सीमित है। लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से मांग की है कि फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और नगर पालिका को इस संबंध में दिशा निर्देश दिया जाए।