छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कृत्रिम मधुमक्खी पालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कवर्धा--
विकासखंड बोड़ला में कृत्रिम मधुमक्खी पालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
 
इसप्रशिक्षण  कार्यक्रम में ग्राम थूहापानी के ग्रामीणजनों को कृत्रिम मधुमक्खी पालन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमक्खी पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय के साथ-साथ प्राकृतिक परागण के माध्यम से कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से मधुमक्खी पालन की विधि, उपकरणों का उपयोग तथा छत्तों की देखभाल के तरीके भी बताए गए।

इस अवसर पर डॉ. एन. सी. बंजारा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र; डॉ. सी. पी. रहंगडाले, कृषि विज्ञान केंद्र; गजेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, वनक्षेत्रपाल; विरेन्द्र राजपूत, सहायक प्रबंधक; कु मयकुल मांडवी, वनपाल; एवं नरेंद्र राजपूत, बीट प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image