छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

जिला कबीरधाम की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

कवर्धा--मुंगेली जिले की शराब को लॉकर कबीरधाम जिले में खपाने वाला आरोपी दिनु यादव गिरफ्तार।

 
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत् विभाग को लगातार सफलता मिल रही है।*जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध लगातार विभाग की कार्यवाही जारी है इसी क्रम में 20 नवम्बर को वृत्त पंडरिया के ग्राम प्राण कांपा थाना में अवैध शराब विक्रय की सूचना मिलने पर दीनू यादव पिता भरत यादव * के रिहायशी मकान की  तलाशी ली गई ।तलाशी लेने पर 30 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 5.4 बल्क लीटर  बरामद किया गया । उक्त मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34(2) की गैरजमानती धारा के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त संयुक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यवाही में वृत्त पंडरिया प्रभारी श्री रामानंद दीवान आबकारी उप निरीक्षक सुश्री गीता साहू,अभिनव रायजादा मुख्य आरक्षक श्री विद्या सिंह परमार,जगदीश सिंह उइके आरक्षक कमल मेश्राम ,अमर पिल्ले  एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा |

Leave Your Comment

Click to reload image