छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कर्ज माफी और भाजपा की महिला सशक्तीकरण के बीच मुकाबला
रायपुर |
07-Nov-2023
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों ने 20-20 प्रमुख घोषणाएं की
धान, किसान, आवास, सस्ता सिलिंडर समेत आधी घोषणाएं दोनों पार्टियों की एक जैसी
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों ने 20-20 प्रमुख घोषणाएं की हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों ने धान, किसान, आवास, सस्ता रसोई गैस सिलिंडर समेत आधी घोषणाएं एक जैसी की है। कांग्रेस के पास एक बड़ी घोषणा में प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी है। दावा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश के 24 लाख किसानों द्वारा लिए गए 6,900 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की जाएगी।
वहीं भाजपा ने इसके मुकाबले में महतारी वंदन योजना लाने की घोषणा की है। महिला सशक्तीकरण के लिए लाई जा रही इस योजना के तहत भाजपा प्रदेश की 60 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को हर वर्ष 12 हजार रुपये देगी। इस पर भाजपा हर साल 7,200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। भाजपा के दावा के अनुसार यह योजना पूरे पांच वर्ष चलेगी। ऐसे में पांच साल में 36,000 करोड़ रुपये सिर्फ महिलाओं को मिलेगा।