छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कवर्धा--मध्यप्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाला आरोपी छोटा तस्कर अर्जुन यादव गिरफ्तार।

 

 कवर्धा, मध्यप्रदेश की शराब को लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने की सूचना आबकारी विभाग को लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसे गम्भीरता से लेते हुवे जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव ने एक गस्त दल को तरेगाव जंगल भेजा गस्त के दौरान गस्ती दल को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाघमुडा में अर्जुन यादव अपने मकान में बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित शराब छुपा कर रखा है और बिक्री कर रहा है। जब गस्ती दल ने अर्जुन यादव* के  रिहायशी मकान  की एवं  सुखी राम परस्ते  के  दुकान की विधिवत तलाशी ली गई।  तो तलाशी में दोनों स्थानों में मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की एवं देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई।
मदिरा को मौके पर विधिवत जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़  आबकारी अधिनियम की यथा संशोधित धारा 34(1)क, 34(2), 59(क),36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के पर्यवेक्षण में आबकारी वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव कुमार रायजादा के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान वृत्त कवर्धा  प्रभारी गीता साहू  ,वृत स. लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान , आबकारी मुख्य आरक्षक  विद्या सिंह परमार  जगदीश उईके,आबकारी आरक्षक ,अमर पिल्ले ,कमल मेश्राम आकाश चौहान , का विशेष योगदान रहा।     जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image