छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पिपरिया थाना के अंतर्गत शुष्क दिवस पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन आरोपी गिरफ्तार।

 कवर्धा--पिपरिया थाना के अंतर्गत शुष्क दिवस पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन आरोपी गिरफ्तार।


       अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत्   जिला आबकारी अधिकारी  अजय सिंह धुर्वे* के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय/ धारण के विरूद्ध  18 दिसम्बर  शुष्क दिवस पर 3 कार्यवाही की गयी।

आबकारी वृत्त कवर्धा   में  अवैध शराब  के धारण परिवहन की मुखबिर से सूचना की प्राप्त हुई थी। गश्त के दौरान किसन कुमार दिवाकर ,सदन जयसवाल,एवं सुखदेव राजपूत के रिहायसी मकान  की विधिवत तलाशी ली गई।  तलाशी में तीनों  स्थानों में देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई जो की अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री करने के लिए लाई गई थी।
 
मदिरा को मौके पर विधिवत जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़  आबकारी अधिनियम की यथा संशोधित धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।
उक्त कायवाही 
 
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार राठौर के पर्यवेक्षण में आबकारी वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव कुमार रायजादा ,वृत स. लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान , आबकारी मुख्य आरक्षक  विद्या सिंह परमार  जगदीश उईके,आबकारी आरक्षक ,अमर पिल्ले ,कमल मेश्राम,आकाश सिंह  , का विशेष योगदान रहा |

Leave Your Comment

Click to reload image