छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जिले के ग्राम पंचायतो में स्वच्छाग्राही दीदियों द्वारा घर, स्कूल व पंचायत भवन में नियमित किया जा रहा है कचरा संग्रहण

 बलदेव नगर, खजूरी, गंगोटी, अजबनगर, कोट, तिलसिंवा इत्यादि स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान
सूरजपुर, 31 दिसंबर 2025
 
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतो में स्वच्छाग्रही दीदियों द्वारा सतत घर, स्कूल व पंचायत भवन में कचरे का संग्रहण कार्य किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 
इसके साथ ही जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत बलदेव नगर में सरस्वती समूह की दीदी, ग्राम पंचायत खजूरी की रितिका समूह, जनपद भैयाथान की ग्राम पंचायत कटिंदा, गंगोटी में समूह, जनपद पंचायत रामानुजनगर की ग्राम पंचायत रामानुजनगर, कोट व नारायणपुर के समूह द्वारा कचरा संग्रहण कार्य प्रारंभ किया गया तथा द्वारा ग्रामीणों को समझाते हुए सूखा गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा सूखा कचरा उन्हें देने हेतु एवं गीले कचरे का सुरक्षित निपटान नाडेप या गुरुवा में किए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
 
निरंतर कचरा संग्रहण कार्य कर लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया जा रहा है। दीदियों द्वारा घरों, संस्थाओं, दुकानों ,सार्वजनिक जगह से सूखे कचरे का संग्रहण कर कचरे को शेड में लाया जा रहा है और कचरे के प्रकार अनुसार पृथक्करण कर अलग - अलग रखा जा रहा है। ग्राम पंचायत में उक्त संग्रहित कचरे को प्लास्टिक यूनिट में लाकर उनके सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया की जायेगी तथा समूह की दीदियों के आय हेतु मार्ग प्रशस्त किये जाने के प्रयास किये जा रहे है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image