छत्तीसगढ़ / कोरबा

नए साल में पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 अधिकारियों का तबादला

 कोरबा - नए साल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कोरबा जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले में 4 थाना प्रभारियों (टीआई), 2 उपनिरीक्षक (एसआई) और 3 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में बालको, कुसमुंडा, करतला और हरदीबाजार थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी बदले गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं हरदीबाजार थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेमरू थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक स्तर पर मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल को सिविल लाइन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उपनिरीक्षक परमेश्वर राठौर को मानिकपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।सहायक उपनिरीक्षक कुवर साय पैकरा को लेमरू थाना प्रभारी, एएसआई अश्वनी निरंकारी को थाना करतला और एएसआई नरेन्द्र कुमार को थाना बांगो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image