छत्तीसगढ़ / कोरिया

कहानी सेवा की’ : ’रसोई धुएं से मुक्त हुई और समय की भी हुई बचत’

 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से श्रीमती चंदा के जीवन में आया बदलाव’

’कोरिया 30 सितंबर, 2026

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने जिले के ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुविधाजनक बदलाव लाने का काम किया है। योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं और उससे होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसे बदलावों की कहानियां लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

श्रीमती चंदा बताती हैं कि पहले उन्हें घर में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था। लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी। कई बार खाना बनाते समय हाथ जल जाता था और धुएं के कारण तबीयत भी खराब हो जाती थी। खाना बनाने में अधिक समय लगने के कारण घर के दूसरे काम भी प्रभावित होते थे। अचानक कोई मेहमान आ जाए तो दोपहर में चाय बनाने जैसी छोटी जरूरत भी उनके लिए मुश्किल बन जाती थी।

लेकिन जब से उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है, उनकी ये परेशानियां काफी हद तक दूर हो गई हैं। अब खाना जल्दी और आसानी से तैयार हो जाता है। रसोई धुएं से मुक्त हुई है और समय की भी बचत हो रही है।

श्रीमती चंदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि उज्ज्वला योजना ने उनके जैसे अनेक परिवारों की रसोई को सुविधाजनक बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश सेवा के लिए संकल्पबद्ध हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image