सेवा संकल्प अभियान’ : ’घनश्याम सोनकर को मिला पीएम आवास का स्वीकृति पत्र, पक्के मकान का सपना होग़ा पूरा’
बलौदाबाजार-भाटापारा, 30 सितम्बर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में सिमगा के वार्ड क्रमांक 1 निवासी घनश्याम सोनकर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ।
आवास की स्वीकृति मिलने पर श्री सोनकर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पक्के घर का सपना अब पूरा होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी है।