छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सूरजपुर : ओडगी ब्लॉक के विशालपुर व नवा टोला में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सूरजपुर, 2 जनवरी 2025
ग्राम पंचायत विशालपुर के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार को बाल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ और एग्रिकोंन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विशालपुर और हाई सेकेंडरी स्कूल नवाटोला में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ओडगी ब्लॉक के नवनियुक्त समन्वयक श्री कृष्ण कुमार गुर्जर और धनराज जगते ने किया। दोनों स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं सभी छात्र-छात्राओं ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें बाल विवाह की कुप्रथा, लिंग आधारित हिंसा, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच की समझ, शिक्षा का महत्व, बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य, रूप से अधिक गुण की महत्ता तथा पढ़ाई का कोना जैसे विषय शामिल रहे।
विशेष रूप से बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत‘‘ के संकल्प की शपथ ली और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का प्रण लिया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बाल अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image