महोत्सव के रूप में पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का हुआ आयोजन
नारायणपुर |
2026-01-07 18:26:19
नारायणपुर : एक स्कैन में मनरेगा में हुए कार्यों, विकसित भारत जी राम जी के प्रावधानों से अवगत हुए ग्रामीण, आवास हितग्राहियों को आवास जल्द पूर्ण करने हुआ आवास दिवस का आयोजन
नारायणपुर, 07 जनवरी 2026
जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत नए प्रावधानों से अवगत कराने एवं प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन महोत्सव के रूप में किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों से ग्रामीण को अवगत कराया। महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने ग्राम पंचायतों में लगे क्यू आर कोड को ग्रामीणों को इसे स्कैन कर जानकारी प्राप्त करने के तरीके से अवगत कराया गया।
आवास दिवस पर पी एम आवास हितग्राहियों पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी से आवास जल्द पूर्ण करने प्रोत्साहित किया गया।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस के रूप में आयोजन के दौरान ष्आजीविका डबरीष् के निर्माण तथा उनमें आजीविका संवर्धन जैसे मत्स्य पालन, बतख पालन सब्जी उत्पादन की जानकारी देते हुए चर्चा की गई।