छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस ने अवैध मदिरा बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

कवर्धा कवर्धा थाना क्षेत्र में दिनांक 12 जनवरी 2026 को पुलिस ने सक्रियता और सतर्कता का परिचय देते हुए अवैध मदिरा बिक्री का भंडाफोड़ किया। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कवर्धा की टीम ने आरोपी सुभाष पारधी, उम्र 25 वर्ष, पिता विजय पारधी, ग्राम धमकी को पकड़ा।

उपनिरीक्षक शालिनी वर्मा के नेतृत्व में आरक्षक धमेन्द्र सिंह और आरक्षक 658 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी से तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से बरामद मदिरा की मात्रा इस प्रकार है:

* 30 पाव शोले प्लेन देशी मदिरा
* 4 पाव रोमियो देशी मदिरा मशाला
* 3 पाव बाम्बे गोवा व्हिस्की

आरोपी के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। बरामद मदिरा को गवाहों की उपस्थिति में सीलबंद कर सुरक्षित किया गया।

आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर देहाती नालसी तैयार की गई और विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के निर्देशन और डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। थाना प्रभारी कवर्धा योगेश कश्यप और उपनिरीक्षक शालिनी वर्मा की टीम ने पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ इस अवैध मदिरा बिक्री को रोकने में सफलता प्राप्त की।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके और कानून-व्यवस्था कायम रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image