BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : 40 हजार वोटों से जीते अनुज शर्मा ... सीतापुर से हारे मंत्री भगत...उमेश ने खोला कांग्रेस का खाता...
रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए रविवार सुबह से मतगणना जारी है। भाजपा अपनी बढ़त बनाये हुए है। इसी बीच भाजपा ने एक और सीट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। धरसींवा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और छालीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा में जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी छाया वर्मा को 40 हजार वोटों से हरा दिया है।
सीतापुर से कांग्रेस के प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को हराकर भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने इस सीट पर कब्ज़ा कर लिया है।
उमेश ने खोला कांग्रेस का खाता
रायपुर। खरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस का खाता खोल दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी महेश साहू (भाजपा) को लगभग 22,192 वोटों से हरा दिया है। आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
35 हजार वोट से जीते डॉ. रमन
रायपुर। भाजपा लगातार जीत का खाता खोल रही है। लुंड्रा और अभनपुर के बाद राजनांदगाव से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने प्रतिद्वदी गिरीश देवांगन को 35 हजार वोट से हरा दिया है।