**अधोसंरचना मद से आर सी सी रोड़ निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री के इस्तेमाल का आरोप** --पार्षद ने काम बंद कराकर जांच की उठाई मांग--
कबीरधाम |
2026-09-23 18:47:06
**अधोसंरचना मद से आर सी सी रोड़ निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री के इस्तेमाल का आरोप** --पार्षद ने काम बंद कराकर जांच की उठाई मांग--
निर्माण में मिट्टी युक्त -रेत के के उपयोग का आरोप
--बार-बार रोकने के बावजूद काम जारी रखने पर जताई नाराजगी--
पंडरिया/कवर्धा--नगर पालिका परिषद पंडरिया के वार्ड क्रमांक 17 में निर्माणाधीन अधोसंरचना मंद के आर सी सी रोड़ कार्य को लेकर गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड पार्षद संदीप साहू ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया एवं मुख्य नगर पालिका परिषद पंडरिया को शिकायत पत्र सौंपकर निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों की अनदेखी और गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। पार्षद ने निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराकर इसकी जांच कराने की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार वार्ड क्रमांक 17 के एस.एल.आर.एम. सेंटर से लेकर सुलभ शौचालय तक निर्माण कार्य ठेकेदार नर्मदा कंस्ट्रक्शन पंडरिया द्वारा कराया जा रहा है। पार्षद का आरोप है कि निर्माण में बेस में मिट्टी युक्त/रेत का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्धारित प्राक्कलन एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं बताई गई है।
पार्षद ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि उनके द्वारा निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर बार-बार रोकने के लिए कहा गया, इसके बावजूद कार्य बंद नहीं किया गया। इससे निर्माण की गुणवत्ता और संबंधित जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
**बार-बार आपत्ति के बाद भी नहीं रुका काम**
पार्षद संदीप साहू ने अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मौके पर इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता, स्वीकृत प्राक्कलन और मौके पर किए जा रहे कार्य का मिलान कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए।
**जांच के बाद ही सामने आएगी हकीकत**
शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ऐसे में अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि निर्माण में वास्तव में निर्धारित मापदंडों के विपरीत सामग्री का उपयोग पाया जाता है, तो जिम्मेदार ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का सवाल भी उठ सकता है। वहीं, संबंधित ठेकेदार इंजीनियर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की भुमिका ,,संदिग्ध रूप से स्प्ष्ट नजर आ रही है ।
इस निर्माण कार्य के सबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन से दूरभाष द्वारा संपर्क किया गया तो कार्य से सबंधित इंजीनियर को साईड में गये हुवे है जाने की बात कही गई है कार्य का निरक्षण करने बाद ही बता सकता हूं।