छत्तीसगढ़ / बीजापुर

जनगणना 2027 कार्य हेतु बीजापुर में तकनीकी सहायकों की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति

 बीजापुर 05 फरवरी 2026

भारत सरकार की जनगणना 2027 एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत डाटा संकलन कार्य के लिए जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा तकनीकी सहायकों एवं मल्टी.टास्किंग स्टाफ की नियुक्ति हेतु निविदा आमंत्रित की गई है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी कार्यालय बीजापुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले की समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में कुल 11 तकनीकी सहायक एवं 01 एमटीएस पदों पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 17 माह की अवधि के लिए नियुक्ति की जाएगी। यह अवधि फरवरी 2026 से जून 2027 तक रहेगी।
इच्छुक एवं पंजीकृत प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कॉन्ट्रैक्टर अथवा एनजीओ से 17 फरवरी 2026 को अपराह्न 3 बजे तक बंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रपत्र 05 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में रूपये 500 जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। वहीं जिले की वेबसाइट
https://bijapur.gov.in/से डाउनलोड की गई निविदा के साथ भी शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
नियुक्त तकनीकी सहायकों को मोबाइल आधारित डाटा संकलन, वेब पोर्टल संचालन तथा  Microsoft Word, Excel, PowerPoint  एवं इंटरनेट पर कार्य करने में दक्ष होना आवश्यक बताया गया है। चयनित कर्मचारियों को जिले के भीतर किसी भी स्थान पर पदस्थ किया जा सकेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image