छत्तीसगढ़ / मुंगेली

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: लोरमी में विद्युत विभाग का भव्य आयोजन

PM सूर्य घर योजना के हितग्राहियों और जागरूक उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान

लोरमी :-  4फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (2026) के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के संभागीय एवं उपसंभागीय कार्यालय लोरमी द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग  आत्मानन्द स्कूल में आयोजित 

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार..." के गायन के साथ हुआ। छत्तीसगढ़िया संस्कृति के सम्मान में गूंजे इस स्वर ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।संभागीय रजत महोत्सव MJD स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मे मनाया

दिनांक 04.02.2026 को संभागीय रजत महोत्सव MJD स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश स्कूल लोरमी में आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, अध्यक्षता श्री विनय साहू जी (प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा), श्री धनी राम यादव (जिला उपाध्यक्ष), श्री संतोष साहू जी (प्रदेश संयोजक), श्री jowenty चेलक (प्रभारी प्राचार्य) एवं बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारी श्री नन्द राम भगत (कार्यपालन यंत्री) श्री लव सिंह माथुर (सहायक यंत्री) श्री चित्रांगना राही ( सहायक यंत्री) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए । अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली सौर ऊर्जा की आधुनिक जीवनशैली की रीढ़ है बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी ।

Leave Your Comment

Click to reload image