छत्तीसगढ़ : प्रत्याशी की जीत के बाद भी समर्थक ने मुड़वा ली अपनी मूंछ...आखिर क्यों...पढ़ें ये खबर....
नवापारा राजिम। अभनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू द्वारा करीब साढे 15000 मतों से चुनाव जीतने के बाद अभनपुर विधानसभा के गांव घोट सोंठ के सरपंच सेवाराम यादव ने अपनी मूंछ मुड़वा ली है। सरपंच सेवाराम यादव के अनुसार उन्होंने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू 26000 वोट से जीतेंगे अगर वे एक वोट से भी कम से जीतेंगे तो मैं अपने मूंछ मुड़वाऊंगा जिसके बाद इंद्र कुमार साहू ने करीब साढ़े 15000 मतो से जीत दर्ज की जिसके बाद सरपंच सेवाराम यादव ने अपनी मूंछ मुड़वा ली। सेवा राम यादव भाजपा के वरिष्ठ सरपंच है। उनका सोठ गांव में जबरदस्त जनाधार है।