छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी पुलिस द्वारा मेडिकल एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी गया सामान बराम एक विधि से संघर्षरत बालक भी घटना में शामिल

 ➡️ आरोपी रिंकु कश्यप व अपचारी बालक के द्वारा नशा करने के उद्देश्य से मेडिकल मे 96 नग RC KUFF COUGH सिरप चोरी करने पर लोरमी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।


➡️ आरोपी रिंकु कश्यप (गैंग हिस्ट्रीशीटर) व अपचारी पुर्व हत्या के आरोपी जमानत मिलने बाद किये चोरी, लोरमी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पकड़े।
  
          
लोरमी -   मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना लोरमी पुलिस द्वारा मेडिकल एजेंसी में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
          
  प्रार्थी मुकेश कुमार कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 13 लोरमी द्वारा थाना लोरमी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.03.2026 की सुबह लगभग 09.00 बजे जब वह अपना नया बस स्टैंड लोरमी स्थित मेडिकल एजेंसी पहुँचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान से RC KUFF के कफ सिरप का एक कार्टून (कुल 96 नग) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
            
 विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान रिकु कश्यप (उम्र 20 वर्ष) निवासी कंकालीन पारा, वार्ड क्रमांक 04 लोरमी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। जिसे लोरमी पुलिस द्वारा आरोपी रिकु कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने उक्त बालक के साथ मिलकर मेडिकल एजेंसी से कफ सिरप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया 96 नग कफ सिरप बरामद कर आरोपी रिकु कश्यप पिता विजेन्द्र कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी कंकालीन पारा वार्ड क्रमांक 04 लोरमी को दिनांक 09.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पारिवारिक पृष्ठभुमि भरकर किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया अनुसार कार्यवाही की गई है। 

पुर्व आपराधिक रिकार्ड:- 

आरोपी रिंकु कश्यप निवासी कंकालीनपारा लोरमी थाना क्षेत्र का गैंग हिस्ट्रीशीटर है आरोपी रिंकु व अपचारी बालक लोरमी मे हुये पुर्व हत्या मे आरोपी है जमानत मिलने पश्चात् नशा करने के उद्देश्य से किये चोरी जिस पर लोरमी पुलिस का प्रहार, मुंगेली पुलिस की अपील है कि अवैध गतिविधियां करने वाले व्यक्तियों की त्वरित सूचना देवें और अधिक से अधिक सीसीटीवी फुटेज लगावें। 
             
 उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.मानसिंह, शेषनारायण कश्यप, राजु साहू, ईश्वर नेताम, रेखराम नेताम,  कुलदीप सिंह की अहम भुमिका रही

Leave Your Comment

Click to reload image