शिक्षा

शिक्षक सुभाष कुमार साहू को पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय पारस रत्न शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया

 शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण तथा अति विशिष्ट कार्य करने लिए शासकीय विद्यालय लालपुर में कार्यरत शिक्षक सुभाष कुमार साहू को पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय पारस रत्न शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान उनको करोना महामारी के दौरान शाला के बच्चों को घर पर वर्ष भर शिक्षा प्रदान करने तथा वर्तमान में आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को अनवरत निःशुल्क शिक्षा घर पर एवं शाला में अतिरिक्त कक्षा आयोजित कर प्रदान करने हेतु तथा विभिन्न बच्चों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन करवाने हेतू उनके अतुलनीय प्रयास के लिए प्रदान किया गया है इस अवसर पर माननीय टंकराम वर्मा  मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास उच्च शिक्षा, श्रीमती  मीनल चौबे महापौर रायपुर नगर निगम , माननीय पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा, माननीय सुनील सोनी विधायक रायपुर दक्षिण विधानसभा, माननीय मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave Your Comment

Click to reload image