सी.आर.पी.एफ के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 214 वाहिनी के तत्वाधान में स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार पिल्लूर गांव में हुआ कार्यकम।
214 वाहिनी सी.आर.पी.एफ के पिल्लूर कैम्प में के. डी. जोशी, कमाण्डेन्ट के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजना 2025-26 के तहत मंगलवार को डी/एफ/214 समवाय के क्षेत्र में दिनांक 10/03/2026 को फी मेडिकल चेकअप हेल्थ प्रोग्राम एवं सिविक एक्शन प्रोगाम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरुरतमंद आदिवासी ग्रामीणों को उनके आवश्कतानुसार दैनिक उपयोग का सामान जैस कंबल, सोलर लाइट, सोलर लालटेन, मच्छरदानी, पतीला, डेगचा, प्लेट, ग्लास, साडी, चप्पल इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यकम में पिल्लूर के आस-पास के गांव जैसे सफीर्मका, बड़े ककलेर, छोटे ककलेर, अन्नापुर, पैन कुदूर आदि के आदिवासी ग्रामाणों ने बड-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण युवाओं को इस दौरान खेल कूद के सामान जैसे कि वालीबाल, फुटवाल एंव किकेट किट का भी वितरण किया गया। इस ऐतिहासिक सिविक एक्शन प्रोग्राम में लगभग 10 गांवों के 560 ग्रामीणों जिसमें 340 पुरुष एंव 220 महिलायें लाभान्वित हुये।