छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

धान का कटोरा या नशे का गढ़? अफीम खेती पर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव

 भाजपा राज में नशे का साम्राज्य खड़ा हो रहा है अफीम की खेती इसका सबसे बड़ा सबूत — नवीन जायसवाल


कवर्धा--
जिला कांग्रेस कमेटी मासिक बैठक व भाजपा कार्यालय घेराव
आज जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में संगठनात्मक पूर्णता और पार्टी की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि जिला अंतर्गत सभी बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार और भाजपा सरकार के संरक्षण में सामने आ रही अफीम की खेती के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है, बल्कि अब तो भाजपा से जुड़े नेताओं के खेतों में ही अफीम की खेती उजागर हो रही है।

इसी मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम संगठन प्रभारी श्री पदम कोठारी ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश के चौक-चौराहों और दुकानों में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम हो रही है। इससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है और समाज में गलत माहौल बन रहा है। एक तरफ भाजपा सरकार नशा मुक्त समाज बनाने का ढोंग करती है, वहीं दूसरी तरफ उनके ही नेता अपने खेतों में अफीम जैसी नशीली फसल उगाते पकड़े जा रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती आखिर किसके संरक्षण में हो रही थी। बिना राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की खेती संभव नहीं हो सकती। जिस खेत में यह खेती पाई गई है, वह व्यक्ति भाजपा किसान मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी रह चुका है और वर्तमान में भाजपा का सक्रिय नेता बताया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि नशे के इस काले कारोबार को कहीं न कहीं सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

नवीन जायसवाल आगे कहा कि दुर्ग और बलरामपुर जिले में भाजपा से जुड़े लोगों के खेतों में अफीम की खेती का उजागर होना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा सरकार एक तरफ नशा मुक्त समाज की बात करती है और दूसरी तरफ उनके ही नेता नशे से जुड़े मामलों में सामने आ रहे हैं। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।



महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। यदि भाजपा सच में नशा मुक्त समाज चाहती है तो सबसे पहले अपने नेताओं पर कार्रवाई करे जो नशे की खेती और कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रभान कोसले ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाली भाजपा सरकार नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का अधिकार खो चुकी है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष सौखीराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाती मरकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायणी तोंडरा, लालजी चंद्रवंशी, अगम अनंत महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, सूरज वर्मा,  शिवप्रसाद वर्मा, कलीम खान, पदुम सेन, राजेन्द्र मारकंडे, , भीषण पांडे,सूरज वर्मा, अगम अनंत,आनंद सिंह, आकाश केशवानी, मेहुल सत्यवंशी, सुधांशु बघेल, भुनेश्वर पटेल, नारद चंद्रवंशी, धीरज सिंह,सुनील ठाकुर,अमन पाठक,सुजीत कुंभकार,प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्र चंद्राकर,त्रिलोकचंद निर्मलकर,चेतन वर्मा, अश्वनी वर्मा, चेतन वर्मा, विकाश चंद्रवंशी, आशीष चंद्रवंशी, नरेश साहू, कोमल साहू, अमित वर्मा,अमन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, हेमचंद कौशिक,तुषार वर्मा, शिवेंद्र वर्मा, वीरेन्द्र चंद्राकार, वैभव ठाकुर, आशीष साहू, मनीष शर्मा,सुजल ठाकुर सहित  बड़ी संख्या  में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image