छत्तीसगढ़ / धमतरी

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी

 धमतरी, 13 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/ पुनरीक्षित करने हेतु कार्यक्रम (समय-अनुसूचि) जारी की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति तथा प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति 23 मार्च 2026 सोमवार तक, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण 24 मार्च 2026 मंगलवार तक,  भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा की अद्यतन निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना 25 मार्च 2026 बुधवार तक,  विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 27 मार्च 2026 शुक्रवार तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग करना 30 मार्च 2026 सोमवार तक किया जाएगा।
इसी तरह वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचको को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किया जाना 02 अप्रैल 2026 गुरुवार तक, निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट (पीडीएफ) तैयार करना 07 अप्रैल 2026 मंगलबार तक, चेकलिस्ट (पीडीएफ) की जांच कराना, त्रुटि सुधार कराना 08 अप्रैल 2026 बुधवार तक, चेकलिस्ट संशोधन पश्चात् प्रारूप निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय करना 08 अप्रैल 2026 बुधवार तक, तथा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराना एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 09 अप्रैल 2026 गुरुवार तक तय किया गया है।
द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना 13 अप्रैल 2026 सोमवार तक, दावे/आपतियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय 20 अप्रैल 2026 सोमवार अपरान्ह 3 बजे तक तथा दावे/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 गुरूवार तक तय की गई है।
इसी तरह प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार तक, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 सोमवार तक, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तय की गई है।  परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 29 अप्रैल 2026 बुधवार तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी. एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौपना 02 मई 2026 शनिवार तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना 04 मई 2026 सोमवार तक तथा  निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 मंगलवार निर्धारित की गई है।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के रिक्त पदों के तहत धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरेतरा के वार्ड क्रमांक 13 में पंच और लीलर में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुहकुहा के वार्ड कमांक 4, सिवनीकला के वार्ड क्रमांक 9, जीजामगांव के वार्ड क्रमांक 5, चर्रा के वार्ड क्रमांक 6, सेमरा बी के वार्ड क्रमांक 20, तर्रागोंदी के वार्ड क्रमांक 9 में पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। इसी तरह मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सरपंच और वार्ड क्रमांक 4 में पंच तथा ग्राम पंचायत खड़मा के वार्ड क्रमांक 9 में पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। विकासखण्ड नगरी में ग्राम पंचायत बिरनासिल्ली के वार्ड क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 8, ग्राम पंचायत सिरसिदा के वार्ड क्रमांक 1, ग्राम पंचायत घोटगांव के वार्ड क्रमांक 5, ग्राम पंचायत बनबगौद के वार्ड क्रमांक 6 कट्टीगांव के वार्ड क्रमांक 9 और ग्राम पंचायत करैहा के वार्ड क्रमांक 9 में पंच पद के लिए उपनिर्वाचन होगा। इस तरह धमतरी विकासखण्ड कें एक पंच, एक सरपंच, कुरूद में 6 पंच, मगरलोड में एक सरपंच और 2 पंच तथा नगरी में 7 पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image