छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पण्डरिया पुलिस की बडी कार्यवाही।

  अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले तीन आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

आरोपियों के कब्जे में रखे 120 पौवा देशी प्लेन मदिरा व शराब बिक्री रकम 5200 रूपये को किया गया जप्त।
आरोपीगण से शराब परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन मारुति स्विफ्ट कार व एक मोटर सायकल TVS अपाचे को किया गया जप्त
03 आरोपियो को आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा किया गया।

कवर्धा-- पुलिस अधीक्षक  कवर्धा धमेद्र सिंह (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में  थाना पंडरिया पुलिस को 13 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम नवागांव हटहा के रहने वाले जितेन्द्र बंजारा ऊर्फ जित्तु नामक व्यक्ति अपने दोस्त दिनेश ऊर्फ छोटा तथा देवकुमार ऊर्फ नानू के साथ मिलकर एक लाल रंग के अपाचे मोटर सायकल एवं सफेद रंग के स्विफ्ट कार से शराब परिवहन करने के लिए देशी प्लेन शराब को खरीद-खरीद कर कुकदूर रोड पेट्रोल पम्प के आगे पुल के पास देशी प्लेन शराब को डम्प कर रखे है एवं परिवहन करने वाले है इसकी सूचना पाकर  सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडरिया पुलिस द्वरा मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड की कार्यवाही कर आरोपियों  जिसमें जितेन्द्र बंजारा ऊर्फ जित्तु पिता लखन बंजारा उम्र 19 साल साकिन नवागांव हटहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम,* 
दिनेश ऊर्फ छोटा जोगी पिता संतु जोगी उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 08 घोघरापारा पंडरिया तथा 
 देवकुमार टंडन ऊर्फ नानू पिता स्व.अशोक टंडन उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं.10 मोतिमपुर पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम* को अभिरक्षा में लिया गया, जिसके पास से 120 पौवा देशी प्लेन मंदिरा कुल मात्रा 21.600 बल्क लीटर कीमती करीबन 9600/-रूपये एवं एक लाल रंग का बिना नम्बर का टीवीएस अपाचे मोटर सायकल कीमत लगभग 85000/-रूपये , एक सफेद रंग का *स्वीप्ट कार क्रमांक CG09JN-3931 कीमती करीबन 300000/-रूपये एवं शराब बिक्री की रकम 5200/-रूपये कुल जुमला कीमती 399800/-रूपये को जप्त किया गया है, आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2),36,42 आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर पकडे गये तीनो आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
               उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में थाना स्टाफ सउनि. मानिक सिन्हा, प्रआर. सतीश साहू , आरक्षक- अभिषेक शर्मा, आकाश भोई, विकास जांगडे, हरनारायण चेलकर का विशेष योगदान रहा। पंडरिया पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image