छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

 सूरजपुर । विष्णु देव साय ने ओड़गी विकासखंड अंतर्गत कुदरगढ़ में सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित विश्रामगृह भवन का लोकार्पण किया। लगभग 3 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन में अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस विश्रामगृह में 2 वीआईपी सूट, 3 वीआईपी कमरे, डायनिंग एरिया, किचन, वेटिंग एरिया के साथ ही गैरेज, गार्ड रूम, सर्वेंट क्वार्टर एवं वाहन शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त परिसर में 265 मीटर लंबा पहुंच मार्ग और 420 मीटर की बाउंड्रीवाल का भी निर्माण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुदरगढ़ में स्थित मां कुदरगढ़ी देवी मंदिर प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां चौत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस नवनिर्मित विश्रामगृह के शुरू होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image