मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए
कवर्धा। चैत्र नवरात्रि की पावन चतुर्थी तिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से विधि-विधान के साथ यज्ञ की परिक्रमा की और व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।