छत्तीसगढ़ / जशपुर

दमेरा 700 मीटर के सड़क के लिए प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त होते हुए कार्य शुरू कर दिया जाएगा

 जशपुरनगर । लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  ढलान वाली 700 मीटर सड़क पर साइड गार्डवॉल नहीं बनाई, चालाक से चूक हुई तो सीधे खाई में गिरेगी गाड़ी के संबंध में जशपुर से दमेरा होकर चराईडांड़ मार्ग में ढलान वाली 700 के संबंध में वर्तमान में सड़क सुरक्षा अंतर्गत गार्डवॉल का प्राक्कलन तैयार प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल अंबिकापुर की ओर प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत कार्य प्रारंभ कर निश्चित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं बजट वर्ष 2026-27 में जिला जशपुर के भागलपुर चौक दमेरा चराईड़ाड़ मार्ग का उन्नयन मजबूतीकरण कार्य मार्ग लम्बाई 14.80 कि.मी. के नाम से सम्मिलित होने के कारण प्राक्कलन सड़क सुरक्षा को भी सम्मिलित किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image