छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

जिले में 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

 दंतेवाड़ा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के मार्गदर्शन में जिले में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं समस्त निजी स्कूल शिक्षण संस्था एवं आंगनबाड़ी केंद्रों मैं 10 अगस्त को एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई निशुल्क दी जाएगी। जिले में कुल 1 लाख 16 हजार बच्चों को कृषि की दवाई खिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विकासखंड स्तर पर एल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध करा दी गई है।

जिला नोडल अधिकारी कृमि मुक्ति कार्यक्रम डॉक्टर एस मंडल ने बताया है कि समस्त आंगनबाड़ी एवं स्कूल में 10 तारीख को कृमि की दवा दी जाएगी। किसी  कारण बच्चे छूट जाते हैं तो उन्हें 17 अगस्त को  माप अप  राउंड  बच्चों को दवा दी जाएगी। जिले के सभी पलकों से अपील की जाती है कि उक्त दिवस अपने बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा अनिवार्य रूप से खिलाए।

 

Leave Your Comment

Click to reload image