छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पांच परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

 कवर्धा, 30 मार्च 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। इसके तहत ग्राम सिंघनपुरी निवासी लक्ष्मी बंशे की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति श्री मिलाप बंशे को, ग्राम मुरकी निवासी रमौतिन बाई की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री गौतर सिंह को, ग्राम कौआनार बदना निवासी मोहित कुमार की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी डाक्टरिन बाई को, ग्राम बाहपानी निवासी तिहारो बाई की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति ज्ञान सिंह को और ग्राम बाहपानी निवासी रामबाई की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति भगतराम को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image