""बूथ व पंचायत स्तर पर संगठन सृजन का हुआ शंखनाद ""कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और जुनून "
कबीरधाम |
2026-03-31 17:46:31
कवर्धा-पंडरिया/-
प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू इन दिनों पंडरिया विकास खंड के विभिन्न बूथों का सघन दौरा कर बैठके आयोजित कर रहे हैं,ताकि कांगेस कार्यकर्ताओं के हौसले और अधिक मजबूत हो सके। जबसे कांगेस में नई नियुक्ति हुई है और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप घनश्याम साहू ने पद भार ग्रहण किया है तब से वे पंडरिया विधानसभा का लगातार तूफानी दौरा कर रहे है। संघटन एवम पार्टी की मजबूती के लिए वे बूथ व पंचायत स्तर पर संगठन सृजन के माध्यम से जमीनी स्तर पार्टी की मजबूत पकड़ बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। वे मंडल और सेक्टर स्तर पर कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सेक्टर एवम मंडल अध्यक्ष को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहें है और पार्टी की मजबूती एवम अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने लिए लगातार प्रयास जारी है। विगत दिवस दुल्लापुर मण्डल में सभी कार्यकर्ता की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन सृजन के माध्यम से प्रभारी के रूप में शारदा सोनवानी और सहप्रभारी के रूप में कन्हैया यादव को जिम्मेदारी दी गई । इस मण्डल की आवश्यक बैठक भगवान महादेव, शनि देव की नगरी गौरकापा में मण्डल अध्यक्ष डोमन मरकाम के नेतृत्व में किया गया साथ ही इस सेक्टर के अध्यक्ष कलेश साहू,कन्हैया यादव,विमल साहू के माध्यम से पार्टी की रूपरेखा तैयार की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्त्साह एवम उमंग नजर आया इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर,गुरुदत्त शर्मा , ललित ध्रुर्वे , रामकुमार साहू, श्रीमती सालनि लहरे, टुकेश्वर साहू, संजय मानिकपुरी होरी जायसवाल ,योगेंद्र साहू, सुरेश ध्रुवे, नंदकिशोर, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी काफ़ी संख्या में उपस्थित रहें । बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता संघर्ष से घबराने वाला नहीं, बल्कि हर चुनौती को अवसर में बदलने वाला होता है जो भी गलत लगे उसके लिए आवाज उठाओ आम जनता की हर समस्या को सुननी है और सुलझानी है क्योंकि इतिहास केवल गलत के खिलाफ लडऩे वालो का लिखा जाता है ।