पण्डरिया ब्लाक कांग्रेस द्वारा स्व. बिसाहू दास जंयती श्रद्धांजलि/ पुष्पांजली देकर मनाए
कबीरधाम |
2026-04-01 18:44:58
कवर्धा/पंडरिया-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल की उपस्थिति में
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत जी की 102 वीं जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया घनश्याम साहू के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के पदाधिकारीओ द्वारा उनके छायाचित्र पर श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि देकर मनाया गया यह कार्यक्रम पंडरिया के गुप्ता धर्म शाला भवन में संपन्न हुआ । घनश्याम साहू ने कहा कि
- 1952 में आज़ादी के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश (जिसमें आज का छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और विदर्भ का हिस्सा था) का पहला विधानसभा चुनाव हुआ।
- बिसाहू दास महंत जी बाराद्वार (अब बाराद्वार/नवागढ़ क्षेत्र, जांजगीर-चांपा) से कांग्रेस के टिकट पर जीते
- चुनाव के बाद पं. रविशंकर शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने।
- उनकी पहली कैबिनेट (1952) में बिसाहू दास महंत जी को मंत्री बनाया गया — इस तरह वे राज्य के प्रथम मंत्रिमंडल के सदस्य बने
*लगातार 6 बार वे विधायक बने कभी नहीं हारे*वे 1952 में बाराद्वार से 1957 नवागढ़ से→ 1962 नवागढ़ → 1967 चांपा → 1972 चांपा → 1977 चांपा से- अपने जीवन में लड़ा हर चुनाव जीते
- मंत्री रहते हुए उन्होंने कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े कामों पर विशेष जोर दिया।
- किसान परिवार से होने के कारण उन्होंने हसदेव नदी पर मिनीमाता बांगो बांध का सपना देखा और उसका शिलान्यास कराया, जिससे आज लाखों हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती है
चांम्पा के कोसा उद्योग को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पर पहचान दिलाने में अपना योगदान दिया- 4 बार मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे
ये छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत जी के पिता है
- उन्हें पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का स्वप्नदृष्टा भी माना जाता है
इसलिए उन्हें "अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम कैबिनेट मंत्री" और कांग्रेस के सबसे सफल विधायकों में गिना जाता है।आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा , कांग्रेस वारिष्ठ नेता काशीनाथ ठाकुर, खोवाराम भास्कर, दिनेश कोसारिया, मनीष शर्मा, संजू तिवारी, अतुल बरगाह, नंदकुमार चंद्रवंशी, शैलेन्द्र गुप्ता, राजकुमार अनंत, लक्ष्मीनारायण साहू, शिवगायकवाड, रामकुमार गायकवाड. पार्षद औऱ प्रतिनिधि चंद्रभान टंडन, दिलीप चन्द्रवंशी, मुकेश सावरा ,अखिलेश ठाकुर, अर्जुन साहू, सरताज खान, संतोष चन्द्रवंशी, दिलीप सांडिल्य, विक्रम यादव, शिवम सावरा, निक्की सावरा, चन्द्रकुमार साहू, मुकेश चंद्रवंशी,मुकेश साहू, अमित सावरा सहित ग्रामीण क्षेत्र से आये कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुवे।