""सट्टा का संचालन करने वाला आरोपी अरूण नाथ योगी गिरफ्तार""
कबीरधाम |
2026-04-04 14:41:56
कवर्धा--पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम मिरमिट्टी में योगी ऑटो पार्ट्स के दुकान के सामने अरुण नाथ योगी कुछ दिनों से सट्टा का संचालन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से पिपरिया थाना को प्राप्त हुई।
स्टीक सूचना के आधार पर डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में पिपरिया थाने की टीम ने ग्राम मिरमिट्टी में दबिश दी और मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान की घेराबंदी करते हुवे सट्टा संचालित करने वाले आरोपी अरूण नाथ योगी को सट्टा पर्ची लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार किया आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, नीली स्याही का डॉट पेन नगद राशि 750 रुपये एवम सट्टा सामग्री जब्त की गई।
उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी अरुण नाथ योगी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।