छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर में 12वीं बोर्ड परीक्षा संचालन पर अहम बैठक, सख्त निर्देश जारी

 बीजापुर, 04 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रभावी एवं सुचारू संचालन को लेकर सभी केंद्र अधीक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया की उपस्थिति में तथा दोनों मास्टर ट्रेनर्स के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बीजापुर में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, बीजापुर द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा से संबंधित सभी नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
इस दौरान विशेष रूप से वन टाइम लॉक (One Time Lock) के सही एवं प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, जिससे परीक्षा का आयोजन अनुशासन, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave Your Comment

Click to reload image