छत्तीसगढ़ को पूर्ण रूप से नक्सलियों से मुक्त करने का संकल्प पूरा करने के पश्चात प्रथम कवर्धा
कवर्धा--छत्तीसगढ़ को पूर्ण रूप से नक्सलियों से मुक्त करने का संकल्प पूरा करने के पश्चात प्रथम कवर्धा आगमन पर विजय शर्मा गृह मंत्री का भारत माता चौक ,वीर शहीद चौक पर युवाओं एवम सभी समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम भारत माता चौक में किया गया जहाँ गृह मंत्री श्री शर्मा के स्वागत का कार्यक्रम काफी घंटों तक चलता रहा। दूर दराज से आये हुवे ग्रामीणों के साथ ही साथ नगर वाशियों की काफी तादात में भीड़ थी। श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि की मुझे पता होता कि इतना प्रेम मुझे मिलने वाला है तो मैं इसे एक वर्ष पहले ही खत्म कर देता। मावो वादी विचार धारा जो बंदूक के दम पर सरकार बनाने का दिव्य सपना देखते थे उनका इस धरती से अंत हो गया। ये बस्तर के विकास के बहुत बड़े बाधक थे। ये शिक्षा स्वास्थ्य सड़क को जनता तक पहुंचने नहीं देना चाहते थे। इनके बिछआये प्रेशर बम ने न केवल पुल पुलियों सड़कों को तोड़ा बल्कि हमारे बहुत से जंगली जानवरों को भी नुकसान हुआ। हमने छत्तीसगढ़ में पुनर्वास का जो कार्यक्रम जो चलाया उसे भी काफी सफलता मिली।
बस्तर युवा कहते है आज हम आजाद हुवे , अब मदिरों में भीड़ और बाजारों में रौनक नजर आ रही है।