छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*घटिया नाली निर्माण की शिकायत*

 कवर्धा/पंडरिया- नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 कुबा में इन दिनों नाली निर्माण का कार्य काफी द्रुत गति से चल रहा है।। निर्माण कार्यो एवम निर्माण सामग्रियों को देखकर यह सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है कि निर्माण एजेंसी द्वारा न तो कार्य मे पारदर्शिता बरती जा रही और न ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।।                       क्षेत्रीय पार्षद मुकेश संवरा ने इस पर अपनी नाराजगी ब्यक्त करते हुवे बताया कि नाली निर्माण में एक छड़ से दूसरे छड़ को जो बांधा गया है उसकी दुरी लगभग 1 फिट से अधिक है जबकि नाली निर्माण में एक छड़ से दूसरे छड़ की दूरी  अधिकतम 6 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। नाली निर्माण में जिस रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है वह पूर्ण रूप से मिट्टी युक्त एवम काली है जिससे नाली की मजबूती में कमी आयेगी और ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी।      क्षेत्रीय पार्षद ने इसकी शिकायत नगर पालिका में करते हुवे जांच की मांग की है और कहा है की जब तक इसकी जांच ना हो जाए तब तक इस घटिया नाली निर्माण कार्य में रोक लगा दी जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image