छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा और कबीर धाम पुलिस की नाकेबंदी***

 "मुर्शिदाबाद का आरोपी नीलकमल अधिकारी गिरफ्तार""

कवर्धा--कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


21 अप्रेल को थाना कवर्धा पुलिस टीम द्वारा जूर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्यवाही करते हुए वीरस्तंभ चौक कवर्धा से गवाहों को साथ लेकर संदेही के राज क्लीनिक, बस स्टैंड कवर्धा में दबिश दी गई।

मौके पर एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम नीलकमल अधिकारी पिता निरेन्द्र अधिकारी उम्र 43 वर्ष, निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी कवर्धा बताया। संदेही को सूचना से अवगत कराकर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक एंड्रॉइड ओप्पो मोबाईल बरामद हुआ। मोबाईल की जांच करने पर विभिन्न आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों में हार-जीत एवं प्रत्येक ओवर पर दांव लगाते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया, जिसके स्क्रीनशॉट साक्ष्य स्वरूप लिए गए।

आरोपी नीलकमल अधिकारी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे 21 अप्रेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा ऑनलाइन सट्टेबाजी से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image