छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*जंगल में महुवे की खुशबू और आबकारी विभाग की दबिश *

 कवर्धा--सरोधा मार्गे में नाले के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने वाले  लोगों का  भंडा फोड़ करते हुवे आबकारी विभाग ने समान की जप्ती की कार्यवाही की है।

     मिली जानकारी के अनुसार सरोधा मार्ग में नाले के किनारे अवैध रूप से महुआ से शराब के निर्माण के जानकारी जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव को प्राप्त हुई।जिसे गंभीरता से लेते हुवे श्री ध्रुव ने अपने विभागीय गस्त दल को उस बताये गए स्थान पर भेजा जैसे ही गस्त दल नाले के पास पहुँची टीम को पास आते देख सभी ब्यक्ति वहाँ से अपना समान को छोड़कर फरार हो गए।  विभाग की टीम को नाले के किनारे दो नग चढ़ी हाथ भट्ठी  मिली ,जिसमें आसवित 14 लीटर महुआ शराब एवं 84 किग्रा महुआ लाहन बरामद कर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।।
जिला आबकारी अधिकारी श्री धुव्र ने बताया कि मदिरा दुकानों के आस पास मदिरा की अधिक दर पर बिक्री,संग्रहण  पर कार्यवाही एवं भीड़ पर नियंत्रण  के लिए दुकानों का नियमित रूप से गश्त किया जा रहा है और किया जाता रहेगा विभाग का अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर,आबकारी उप निरीक्षक आर एन दीवान,मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश उइके आरक्षक अमर पिल्ले,कमल मेश्राम उपस्थित रहे।।

Leave Your Comment

Click to reload image