छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

 राजनांदगांव । जिले में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र टेड़ेसरा, सोमनी, ठाकुरटोला सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 99 परीक्षा केन्द्र में किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image