छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पद्म पुरस्कार के लिए 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

 कवर्धा, 28 अप्रैल 2026। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज के उन अनछुए एवं गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जो सुदूर वनांचलों, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रहकर समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

जारी दिशा-निर्देश में बताया गया है कि पद्म पुरस्कार के लिए जिले में कार्यरत विशिष्ट प्रतिभाओं की पहचान की जाए, विशेषकर महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा दे रहे व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी व्यक्तिगत नामांकन केवल भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव, जिला कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित, निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से संबंधित विभाग को प्रेषित किए जाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image