छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

आबकारी विभाग की सतर्कता से बोड़ला में बड़ी सफलता, 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

 कवर्धा--बोड़ला क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त बोड़ला की टीम ने 6 मई को शानदार कार्यवाही करते हुए 70 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। विभाग की इस तत्परता और सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पालक थाना बोड़ला निवासी लखन ध्रुव पिता राम सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 7 हजार रुपये आंकी गई है।

इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक अभिनव रायजादा ने किया। उनके साथ आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, रिखी राम नेताम, मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार तथा आरक्षक अमर पिल्ले और आकाश चौहान ने पूरी मुस्तैदी और टीम भावना के साथ अभियान को अंजाम दिया।

क्षेत्रवासियों ने आबकारी विभाग की इस कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग की सक्रियता से अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिल रही है।आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से अवैध शराब के निर्माण एवम दगतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image